ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत,

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत,

चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी अंतर्गत पड़ने वाले, बिशुनपुर लेरूवा निवासी, 8 वर्षीय विराज सिंह पुत्र धीरज सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई,

घटना लगभग 4:00 बजे की बताई जा रही है, ड्राइवर ट्रैक्टर की चाबी ट्रैक्टर में ही लगा छोड़कर किसी काम के लिए चला गया था, वही खेल रहा बच्चा ट्रैक्टर पर बैठकर ट्रैक्टर की चाबी लगा बैठा, चूकि ट्रैक्टर गेर में था, तुरंत झटके के साथ आगे बढ़ गया ,आगेगड्ढे की वजह से उस पर बैठा बालक गिरकर ट्रैक्टर के पिछले पहिए के अंदर चला गया, जिससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, ट्रैक्टर कुछ दूर जाकर दीवाल में लड़कर खड़ा तो हो गया, लेकिन दुर्घटना करने के बाद, आनन-फानन में बच्चे को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी बारी पर पहुंचे, डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया, 2 बच्चों में अपने पिता का इकलौता पुत्र था,मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी दिखी,

कांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights