बड़ी खबर 👉 अयोध्या की भदरसा नगर पंचायत का नाम बदला, अब ‘भरत नगर’ के नाम से होगी पहचान


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में स्थित भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलकर अब ‘भरत नगर’ कर दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है।
सरकार के इस फैसले के पीछे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को प्रमुख आधार माना जा रहा है। भरतकुण्ड, जो भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत से जुड़ा एक पवित्र स्थल है, उसी के नाम पर नगर पंचायत को नई पहचान दी गई है।
प्रदेश सरकार का मानना है कि इस नाम परिवर्तन से क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रशासनिक स्तर पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब सभी सरकारी दस्तावेजों व अभिलेखों में ‘भरत नगर’ नाम का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights