बड़ी खबर 👉 स्व. अशोक सिंघल के जीवन पर बन रही फिल्म ‘श्री रामभूमि’, अनुपम खेर निभाएंगे मुख्य भूमिका


नई दिल्ली/अयोध्या। श्रद्धेय स्वर्गीय अशोक सिंघल जी के जीवन और राम जन्मभूमि आंदोलन पर आधारित फिल्म ‘श्री रामभूमि’ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर, अशोक सिंघल जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम खेर ने इस भूमिका की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा किरदार है, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
फिल्म ‘श्री रामभूमि’ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को दर्शाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अयोध्या में शुरू हो चुकी है, जहां अभिनेता ने भगवान रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसने देश के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights