इंजन की ताकत जांचने उतारी THAR, तेज बहाव में फंसी—बाल-बाल बचे युवक


हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप क्षेत्र में नीलधारा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब कुछ युवकों ने अपनी थार गाड़ी को इंजन की ताकत जांचने के लिए नदी में उतार दिया।
तेज बहाव के बीच गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नदी के बीचों-बीच फंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में सवार युवक घबरा गए और तुरंत मदद के लिए गुहार लगाई।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद थार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान सभी युवक सकुशल बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने ऐसे जोखिम भरे स्टंट से बचने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights