एएसपी आतिश कुमार सिंह की स्वर्णिम जीत, जौनपुर पुलिस गौरवान्वित

जौनपुर। सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जौनपुर श्री आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल जौनपुर पुलिस बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।
पुलिस विभाग ने इस उपलब्धि को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक बताते हुए सराहना की है। वहीं जौनपुर पुलिस परिवार ने श्री सिंह को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।