अपहरण व पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया


जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 136/2026, धारा 137(2) बीएनएस तथा धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित आरोपी अरमान पुत्र अतीउल्लाह, निवासी नूर खां कुआं, थाना कोतवाली, जौनपुर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भंडारी उपनिरीक्षक जयदीप एवं पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights