चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक-गोमती पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक का दाहिना पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के निवासी रिंकू प्रजापति (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र तुलसी, तथा सुबास प्रजापति (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुत्र महेन्द्र प्रजापति, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।