मुरादाबाद: प्रेमी-प्रेमिका ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी


मुरादाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिका ने रामगंगा नदी में हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती बुलेट बाइक से पुल पर पहुंचे थे। बाइक को सड़क किनारे खड़ा करने के बाद दोनों ने कुछ देर आपस में बातचीत की और फिर अचानक नदी में कूद गए।
बताया जा रहा है कि युवक ने छलांग लगाने से पहले अपने ताऊ को एक संदेश भेजकर यह जानकारी दी थी कि उसकी बाइक पुल पर खड़ी है। इस संदेश के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights