जौनपुर में सरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक


जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के परसत (बेलवा) स्थित परी ब्रांड ऑयल कंपनी में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों के साथ उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेते रहे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से कंपनी की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights