हाजीपुर में हवा में अटका उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, 7 मिनट तक रही आपात स्थिति
हाजीपुर (बिहार)। हाजीपुर से उड़ान भरते ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण अचानक हवा में ही अटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 7 मिनट तक हेलीकॉप्टर हवा में स्थिर स्थिति में रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी घबरा गए और स्थिति को संभालने के लिए भागदौड़ करते नजर आए। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और तत्परता से हालात पर काबू पाया गया और हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर में आई खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।