मुरादाबाद में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण


मुरादाबाद। शासन द्वारा संचालित वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जिले में 24.44 लाख पौधरोपण के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित स्थलों पर तेजी से वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है।
जनपद के कुल 28 विभागों को इस अभियान में शामिल किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर रहे हैं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और पर्यावरण को सुरक्षित व समृद्ध बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights