यूपी में 182 एसडीएम के बंपर तबादले, केराकत एसडीएम सुनील कुमार भारती मऊ स्थानांतरित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले कर दिए हैं। देर रात जारी हुई स्थानांतरण सूची में कई जिलों के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इसी क्रम में जौनपुर जनपद के केराकत के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती का तबादला जनपद मऊ कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव तय माना जा रहा है।
स्थानांतरण सूची में कानपुर देहात, गाजीपुर, वाराणसी, मैनपुरी, रायबरेली, उन्नाव, आगरा, बरेली, हाथरस, अमरोहा, देवरिया, कौशाम्बी, आजमगढ़ समेत कई जिलों के एसडीएम शामिल हैं। शासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने और व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वहीं, केराकत में नए उपजिलाधिकारी की तैनाती को लेकर भी जल्द आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक हलकों में इस बड़े पैमाने पर हुए तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights