अयोध्या में राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर वकीलों का प्रदर्शन


अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। राम मंदिर दान गबन के कथित मामले में कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता संघ के वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले राम जन्मभूमि थाने में इस संबंध में तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही बरत रही है।
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वे थाना राम जन्मभूमि का घेराव करेंगे। वकीलों के प्रदर्शन से कचहरी परिसर में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही।
पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights