मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज


मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले में मुस्लिम युवक महताब की कथित पिटाई के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा और लोकेश सैनी के रूप में हुई है, जिन्हें बजरंग दल से जुड़ा बताया जा रहा है।
यह FIR महताब की महिला मित्र की तहरीर पर दर्ज की गई है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह महताब के साथ दवा खरीदने के लिए बाजार आई थी। इसके बाद दोनों पास की दुकान पर छोले-भटूरे खाने लगे।
युवती के अनुसार, इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनसे नाम-पता पूछने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने युवती के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कहा कि “तू हिंदू होकर मुसलमान लड़के के साथ घूमती है।”
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights