हापुड़ में सनसनी: पानी की बोतल में तेजाब होने का दावा, शिक्षिका गंभीर


हापुड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ज्वैलरी खरीदने गई एक शिक्षिका की हालत पानी की बोतल पीने के बाद गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, रिया नाम की शिक्षिका को खरीदारी के दौरान प्यास लगी, जिस पर दुकान संचालक ने अपने कर्मचारी से पास की एक कन्फेक्शनरी दुकान से पैक्ड पानी की बोतल मंगवाई।
बताया जा रहा है कि बोतल डीप फ्रीजर में रखी हुई थी। तेज प्यास के कारण शिक्षिका ने बोतल खोलकर पानी पी लिया, लेकिन आरोप है कि उसमें पानी की जगह तेजाब भरा हुआ था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस मामले में कन्फेक्शनरी दुकानदार का कहना है कि बोतल पूरी तरह सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई के साथ आई थी। वहीं, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बोतल की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि उसमें वास्तव में क्या पदार्थ था और यह लापरवाही है या कोई साजिश। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights