हापुड़ मामला: शिक्षिका रिया को संदिग्ध बोतल देने पर केस दर्ज, दुकानदार व सर्राफा कारोबारी नामजद


उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पानी की बोतल पीने के बाद गंभीर हुई शिक्षिका रिया के मामले में नया मोड़ आ गया है। रिया की मां अंजना राघव ने इस घटना को लेकर संबंधित महिला दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो कथित रूप से पैक्ड पानी (बिसलेरी) बेच रही थी।
शिकायत में अंजना राघव ने उस सर्राफा कारोबारी को भी नामजद किया है, जिसने रिया के लिए पानी मंगवाया था। जानकारी के अनुसार, सर्राफा कारोबारी का नौकर पास की दुकान से सीलबंद बोतल लेकर आया था। बोतल खोलने के बाद अंजना ने ही अपनी बेटी रिया को पानी पीने के लिए दिया था।
घटना के बाद रिया की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि बोतल में पानी की जगह कोई खतरनाक पदार्थ था, जिससे यह स्थिति बनी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बोतल और उसके अंदर मौजूद पदार्थ की जांच कराई जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह लापरवाही का मामला है या किसी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights