जौनपुर को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, 17 जुलाई से दौड़ेगी जालंधर–वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस


जौनपुर। उत्तर रेलवे ने पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए जौनपुर को नई रेल सेवा की सौगात दी है। 17 जुलाई से जालंधर और वाराणसी के बीच संत रविदास एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा, जो जौनपुर होकर गुजरेगी।
रेलवे के इस फैसले से जौनपुर के यात्रियों को पंजाब और वाराणसी के बीच सीधा रेल संपर्क मिलेगा। अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन सहित कुल तीन नई सेवाओं की घोषणा की है और उनका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
नई रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ शिक्षा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights