बांकेबिहारी मंदिर में बढ़ने लगा भीड़ का सिलसिला, उमड़े श्रद्धालु, गलियों और गेट पर रही आपाधापी

बांकेबिहारी मंदिर में बढ़ने लगा भीड़ का सिलसिला, उमड़े श्रद्धालु, गलियों और गेट पर रही आपाधापी

वृंदावन में बीते एक पखवाड़े के बाद एक बार फिर से बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ रहा है। मंदिर में भारी भीड़ जमा हो रही। सुबह से ही मंदिर और मंदिर के बाहर गलियों में भीड़ का भारी दबाव रहा और भक्तों में आपाधापी रही। मंदिर परिसर भी भक्तों से भरा दिखाई दिया। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर अपने को धन्य किया। विद्यापीठ चौराहे पर लगाई गई बैरीकेडिंग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होती दिखी। यहां हालात सुधारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, मंदिर की ओर जानेवाले मार्ग भी भक्तों की भीड़ से भरे दिखाई दिए। गलियां और मुख्य मार्ग सभी जगह भक्तों की भीड़ नजर आ रही थी। यहां धीरे-धीरे भीड़ मंदिर की ओर बढ़ी और इसका दबाव मंदिर परिसर में भी देखने को मिला। मंदिर प्रांगण भी भक्तों की भीड़ से भरा दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी और पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। ऐसे हालात शाम को भी दिखाई दिए। मंदिर के गेट नंबर तीन और दो पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights