मेरठ में अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से हत्या, दो दिन बाद खुद किया सरेंडर


मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में अवैध संबंधों के शक ने एक महिला की जान ले ली। ननद ने अपनी ही भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए परिवार ने इसे हादसा बताने की कोशिश की।
घटना 12 जुलाई दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती तौर पर परिजनों ने महिला की मौत को फर्श पर गिरने से हुई दुर्घटना बताया, लेकिन मामला ज्यादा दिन तक छिप नहीं सका।
दो दिन बाद आरोपी ननद खुद पुलिस के पास पहुंची और जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने पति और भाभी के बीच पिछले चार साल से अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
आरोपी के मुताबिक, घटना वाले दिन उसने भाभी से अपने पति का पीछा छोड़ने को कहा, जिस पर भाभी ने उल्टा जवाब दिया—“पहले अपने पति को संभालो।” इसी बात पर गुस्से में आकर उसने रसोई से चाकू उठाया और भाभी के सीने पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद मृतका का पति समेत अन्य ससुरालवाले फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights