दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते 15 अगस्त तक लाल किला आम जनता के लिए बंद


नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला परिसर को 15 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले इसी तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं, ताकि समारोह की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।
गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं, जिसके चलते यहां व्यापक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights