गंगा का बढ़ता जलस्तर: पुलिस आयुक्त ने तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अलर्ट पर प्रशासन


कानपुर नगर।
दिनांक 17/07/2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुवीर लाल ने पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री सुमित सुधाकर रामटेके के साथ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर थाना कोहना एवं ग्वालटोली क्षेत्र के तटवर्ती गांवों का स्टीमर के माध्यम से गंगा बैराज से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करते हुए राहत एवं निकासी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार निगरानी बनाए रखी जाए तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन द्वारा गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है और तटवर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights