मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण


संभल।
दिनांक 18 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बहजोई मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन (नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण स्थल) के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights