जौनपुर ब्रेकिंग: पुलिस बूथ के पास ₹68,840 की लूट, जांच में जुटी पुलिस


जौनपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद में पुलिस बूथ के पास लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर शराब दुकान के एक कर्मचारी से ₹68,840 से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
सीओ सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights