दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काशी पहुंचीं, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बाबतपुर/वाराणसी। दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को काशी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह एवं प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा/क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के काशी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।