19 जुलाई से चलेगी छेहरटा–वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस, जौनपुर सिटी पर ठहराव

👉
वाराणसी/जौनपुर। प्रधानमंत्री के हाथों जालंधर में उद्घाटित छेहरटा–वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह ट्रेन 19 जुलाई से नियमित रूप से यात्रियों की सेवा में समर्पित होगी।
ट्रेन संख्या 14624 छेहरटा से वाराणसी के लिए दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 10:51 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 12:15 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 14623 वाराणसी से 20 जुलाई को शाम 7:05 बजे रवाना होकर रात 8:51 बजे जौनपुर सिटी पहुंचेगी और अगले दिन शाम 5:10 बजे छेहरटा पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर 8 या 9 पर आगमन संभावित है। संत रविदास आश्रम के अनुयायियों द्वारा ट्रेन के स्वागत की तैयारी भी की गई है।
कोच संरचना (LHB रैक):
01 गार्ड-कम-लगेज/दिव्यांग अनुकूल कोच
06 जनरल (अनारक्षित) कोच
07 स्लीपर (नॉन-एसी) कोच
01 एसी थ्री टियर इकोनॉमी
02 एसी थ्री टियर कोच
यात्रा विवरण:
कुल दूरी: 1139 किमी
कुल समय: 22 घंटे 10 मिनट
औसत गति: 53.39 किमी/घंटा
इन स्टेशनों पर ठहराव:
छेहरटा, अमृतसर, जालंधर सिटी जंक्शन, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी और वाराणसी जंक्शन।
यह ट्रेन धार्मिक और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी, जिससे पंजाब से पूर्वांचल तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights