तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं


गोवर्धन (मथुरा), 18 जुलाई 2026।
तहसील गोवर्धन में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के अवसर पर आम-जनमानस की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस एवं विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights