अमृत सरोवर परिसर में डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण


जौनपुर, 18 जुलाई 2026।
जनपद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत सेऊर, विकास खण्ड रामनगर स्थित अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण किया।
यह वृक्षारोपण कार्यक्रम मनरेगा तथा केन्द्र एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे पौधे विकसित होकर हरियाली को बढ़ावा दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights