वंदे मातरम् को मिलेगा कानूनी संरक्षण, संसद में आ सकता है नया विधेयक

👉
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में एक नया संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के सम्मान और गरिमा को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यदि यह विधेयक संसद से पारित हो जाता है, तो वंदे मातरम् का अपमान करने, इसके गायन में बाधा डालने या किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने पर कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
सरकार का मानना है कि यह कदम राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को और मजबूत करेगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस भी तेज होने की संभावना है, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानूनी दायरे को लेकर चर्चा हो सकती है।
अब सभी की नजरें संसद के मानसून सत्र पर टिकी हैं, जहां इस महत्वपूर्ण विधेयक को पेश किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights