राज्यपाल के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, पूर्वांचल विश्वविद्यालय का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण


जौनपुर। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights