PM आवास पर राहुल गांधी का औचक घेराव, सियासत में मचा हड़कंप
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में प्रधानमंत्री आवास के बाहर अचानक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस औचक कदम से प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी खुद पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर घेराव में बैठे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत पार्टी की सीनियर लीडरशिप भी मौके पर मौजूद रही।
सूत्रों के मुताबिक, यह प्रदर्शन पूरी तरह औचक था, जिसकी भनक दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों को पहले से नहीं लग सकी। अचानक हुए इस घेराव के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इसी बीच, स्थिति को संभालने और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। उन्होंने धरने पर बैठे नेताओं से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया।
फिलहाल, मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। कांग्रेस के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।