धरने से राहुल गांधी को पुलिस ने उठाया, हिरासत में लिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi और अन्य कांग्रेस नेताओं को धरना स्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी धरने पर बैठे हुए थे, तभी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी और भारी गहमागहमी का माहौल बन गया।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता और छात्र नारेबाजी करते रहे, वहीं पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए क्षेत्र खाली कराया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
गौरतलब है कि छात्र आंदोलन, कथित लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है।