बर्गर विवाद पर CJP प्रवक्ता पर गिरी गाज, पद से हटाए गए


नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाते हुए सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।
पार्टी के बयान में कहा गया, “हम विजेता दहिया को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा रहे हैं और उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त किया जाता है।”
दरअसल, हाल ही में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के दौरान विजेता दहिया के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। एक वीडियो में वह मेट्रो स्टेशन पर दिखाई दिए, जबकि दूसरे वीडियो में वह बर्गर खाते नजर आए।
वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, “भूख लगेगी तो बर्गर खाऊंगा, किसी का गुलाम नहीं हूं।”
इस बयान और वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई, जिससे पार्टी की छवि पर असर पड़ा। बढ़ते विवाद और किरकिरी के बाद पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights