एटीएम कार्ड चोरी कर 85 हजार की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर। लाइनबाजार थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 85 हजार रुपये बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना लाइनबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 296/2026 से संबंधित वांछित आरोपी सर्वेश पाल (39 वर्ष) पुत्र राममूरत पाल, निवासी अमावा कला थाना सरपतहा (हाल पता राज कॉलोनी, सिविल लाइन, लाइनबाजार) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी कर निकाले गए 85,000 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद यादव (चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज) के साथ कांस्टेबल दीपक मौर्य, मनीष चाहर और दिनेश प्रसाद की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights