अखिलेश यादव की हिरासत पर जौनपुर में सपा का प्रदर्शन, सियासी माहौल गरमाया


जौनपुर। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही जौनपुर में सियासी पारा चढ़ गया।
खबर फैलते ही सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा विधायक Lucky Yadav के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की हिरासत को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया।
सपा नेताओं का कहना था कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई तुरंत बंद की जाए।
प्रदर्शन के दौरान तिराहे पर कुछ समय के लिए हलचल तेज रही, जबकि पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए रहा। हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह विपक्ष की आवाज दबाई जाती रही, तो पार्टी आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights