“नसीरुद्दीन शाह के बयान पर सियासी बहस तेज, ‘जाहिल रहनुमाई’ वाली टिप्पणी वायरल”

नई दिल्ली। नसीरुद्दीन शाह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसकी तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने।”
इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि नसीरुद्दीन शाह ने अपने इस कथन में किसी भी व्यक्ति का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने नजरिए से इस बयान की व्याख्या कर रहे हैं। कुछ इसे मौजूदा व्यवस्था पर टिप्पणी मान रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य सामाजिक सोच पर कटाक्ष बता रहे हैं।
फिलहाल इस बयान को लेकर बहस जारी है और वीडियो के वायरल होने के बाद यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights