बिहार विधानसभा में मीडिया का बहिष्कार: प्रवेश रोकने पर पत्रकारों ने कैमरे रख दिए नीचे
पटना। बिहार विधानसभा में उस वक्त एक अनोखा विरोध देखने को मिला जब पत्रकारों को प्रवेश नहीं मिलने पर मीडिया कर्मियों ने कवरेज का बहिष्कार कर दिया।
प्रेस गैलरी में एंट्री रोके जाने से नाराज़ पत्रकारों ने सामूहिक रूप से विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग नहीं करने का निर्णय लिया। विरोध के दौरान कैमरे नीचे रख दिए गए और किसी भी राजनीतिक गतिविधि की रिकॉर्डिंग नहीं की गई।
पत्रकारों का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका बेहद अहम होती है, ऐसे में उन्हें विधानसभा कवरेज से रोकना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करता है।
इस घटनाक्रम के बाद विधानसभा परिसर में हलचल बनी रही, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।