जिला महिला अस्पताल में डीएम सैमुअल पॉल एन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी दवा वितरण कक्ष, वार्ड और अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, विभिन्न वार्डों और अस्पताल परिसर का बारीकी से जायजा लिया।
डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे।