भाजपा युवा मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पद से मणिका राणा हटाई गईं, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई


टिहरी/उत्तराखंड। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) ने टिहरी जिले की मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को उनके पद से हटा दिया है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने इस कदम को अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में लिया है। बताया जा रहा है कि बिना संगठन की अनुमति के प्रदर्शन में भाग लेने को पार्टी लाइन के खिलाफ माना गया, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।
भाजपा संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पदाधिकारी द्वारा इसकी अनदेखी करने पर कार्रवाई तय है।
हालांकि, इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत बयान आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights