इंस्टाग्राम पर लाइव खुदकुशी करने जा रहा था कारोबारी..

खबर विशेष

 इंस्टाग्राम पर लाइव खुदकुशी करने जा रहा था कारोबारी..

 

 

मेटा ने 13 मिनट में ऐसे बचाई जान

 

*************************************

 

मेटा और पुलिस की सतर्कता के कारण गाजियाबाद में एक शख्स की जान बचाने में कामयाबी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस 13 मिनट में अपनी जिंदगी खत्म करने का प्रयास कर रहे शख्स के घर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली.

 

*************************************

 

*विनय त्रिवेदी गाजियाबाद*

 

*************************************

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेटा और पुलिस ने मिलकर एक कारोबारी की जान बचा ली है. कारोबारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव खुदकुशी करने जा रहा था, लेकिन तभी मेटा के कर्मचारी अलर्ट हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. खुदकुशी के प्रयास की खबर मिलते ही गाजियाबाद पुलिस एक्टिव हो गई और महज 13 मिनट में उस शख्स तक पहुंच गई. इस दौरान पुलिस गाड़ी से ही शख्स से लगातार बातचीत करती रही और उसे अपनी बातों में लगाए रखा. पुलिस के अलर्ट होने से शख्स की जान बच गई. पुलिस की मुस्तैदी के लिए हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है.

 

*ऐसे बची कारोबारी की जान*

 

बता दें कि ये चौंकाने वाली घटना गाजियाबाद के विजय नगर इलाके की है. यहां फेसबुक मेटा दफ्तर और पुलिस सतर्कता के चलते कारोबारी की जान बच गई. दरअसल, एक युवक बिजनेस में घाटे के चलते अवसाद में था. इसी वजह से उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाने का फैसला लिया. उसने इंस्टाग्राम पर उसे लाइव दिखाने का सोचा. फिर मेटा के अधिकारियों के अलर्ट होने के चलते तुरंत उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को इसकी खबर दी.

 

*गंवा बैठा था बहन की शादी के लिए रखे रुपये*

 

मिली जानकारी के अनुसार, अभय शुक्ला पुराने मोबाइल बेचने की कंपनी में काम करता था. इसके बाद उसने अपना बिजनेस शुरू कर लिया. लेकिन कारोबार में नुकसान के चलते उसने अपनी बहन की शादी के लिए रखे हुए 90,000 रुपये भी अपनी मां से उधार ले लिए. उन 90 हजार रुपये को वह कारोबार में गंवा बैठा. इसके बाद वह निराशा में डूब गया और अवसाद की वजह से अपना जीवन खत्म करने की ठान ली.

 

*मेटा और पुलिस की सतर्कता से बची जान*

 

जान लें कि गाजियाबाद पुलिस ने युवक की काउंसलिंग करते हुए उसे समझाकर छोड़ दिया है. युवक ने भी अपनी गलती मानी है और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही और अपने घर चला गया. जहां सोशल मीडिया के तमाम तरह के नुकसान हैं तो वहीं, दूसरी तरफ मेटा की सतर्कता की वजह से शख्स की जान बच गई.

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights