जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी ने प्रधानमंत्री से मांगी माफी
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद एक प्रदर्शनकारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगती नजर आ रही है। वीडियो में प्रदर्शनकारी हाथ जोड़कर कहती है कि उनसे गलती हो गई और उन्होंने विरोध के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे, जिसका उन्हें अब पछतावा है।
प्रदर्शनकारी ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए और उन्हें माफ कर दिया जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी आधिकारिक कार्रवाई या पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।