अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी, जल्द सुधार का आश्वासन


जौनपुर। शाहिद उमानाथ सिंह सदर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा अचानक बंद हो जाने से मरीजों की चिंता बढ़ गई है। अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण जांच कार्य फिलहाल ठप हो गया है।
अल्ट्रासाउंड जांच न हो पाने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को बिना जांच के वापस लौटना पड़ रहा है। कई मरीजों को मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कन्नौजिया ने बताया कि मशीन को जल्द से जल्द ठीक कराकर अल्ट्रासाउंड सेवा पुनः शुरू कराई जाएगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है तथा आश्वासन दिया है कि तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कर सेवा बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights