लालच का झांसा: ₹15,000 के लालच में महिलाओं ने मुंडवाए बाल, ठगी का मामला उजागर

सलेम (तमिलनाडु)। जिले के आत्तूर इलाके में एक हैरान करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने महिलाओं को झूठे लालच में फंसा लिया। आरोपी ने फोन के जरिए महिलाओं को यह कहकर गुमराह किया कि सिर मुंडवाने से कोरोना जैसे वायरस का खतरा नहीं रहेगा और सरकार इसके बदले ₹15,000 की आर्थिक सहायता दे रही है।
इस झांसे में आकर तीन महिलाओं ने पैसे की उम्मीद में अपना सिर मुंडवा लिया। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह पूरी तरह से फर्जी दावा था और उनके साथ ठगी की गई है।
घटना सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या लालच में आकर इस तरह के कदम न उठाएं।
प्रशासन ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।