गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार


लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। राजाजीपुरम स्थित एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विवेक तिवारी के रूप में हुई है, जो राजाजीपुरम स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाता था। आरोप है कि उसने कक्षा 9 की छात्रा को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर करीब एक वर्ष तक उसका यौन शोषण किया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा से अश्लील बातचीत करता था और उसे ब्लैकमेल कर लगातार धमकाता था। मामला सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights