ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले—‘हिम्मत है तो मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाएं’


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अखिलेश यादव में हिम्मत है कि वह किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएं।
उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में धरने में शामिल होने जा सकते हैं, लेकिन जौहर यूनिवर्सिटी जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights