सर्पदंश से 32 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम


जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर में सो रही 32 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक, तहसीलदार तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights