अवैध निर्माण का विरोध करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
वाराणसी। वीडीए द्वारा सीज किए गए मकान पर अवैध निर्माण का विरोध करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीज की गई संपत्ति पर निर्माण कार्य कैसे जारी रहा और छत तक डाल दी गई, यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध निर्माण और आरोपित माफियाओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
घायल अधिवक्ता को आनन-फानन में पंडित दीनदयाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।