नालंदा में खुला ‘कॉकरोच कैफे’, नाम को लेकर चर्चा तेज


नालंदा (बिहार)। बिहार के नालंदा में एक अनोखे नाम वाला ‘कॉकरोच कैफे’ खुलने के बाद से यह सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अजीबोगरीब नाम के कारण बड़ी संख्या में लोग कैफे तक पहुंच रहे हैं, जहां वे फोटो खिंचवा रहे हैं और रील बना रहे हैं।
कैफे संचालक का कहना है कि ‘कॉकरोच’ नाम सिर्फ ब्रांडिंग के उद्देश्य से रखा गया है, जबकि हाइजीन और खाने की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। उनका दावा है कि लोग पहले नाम की वजह से आकर्षित होकर आ रहे हैं और गुणवत्ता के चलते दोबारा भी लौटेंगे।
वहीं, सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स जहां इसे अनोखी मार्केटिंग बता रहे हैं, वहीं कुछ मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं कि यदि खाने में कॉकरोच निकल भी जाए तो शिकायत किस बात की।
फिलहाल, ‘कॉकरोच कैफे’ अपने नाम और कॉन्सेप्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights