उत्तराखंड: पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पांच की मौत, मासूम गंभीर
उत्तराखंड। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर शुक्रवार को कुंडाधार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्रशासन के अनुसार, आशंका है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में अन्य लोग भी सवार हो सकते हैं। इसी के चलते खाई में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।