प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, 8 अगस्त को के.पी. ग्राउंड में सभा
प्रयागराज। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर छात्रों से सीधे संवाद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा समय में शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के हालात चिंताजनक हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि इन परिस्थितियों को बदलने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इसी विषय पर चर्चा करने के लिए वह 8 अगस्त को प्रयागराज आ रहे हैं।
उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और अपनी बात रखें। यह सभा 8 अगस्त को शाम 5 बजे के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज में आयोजित होगी।