पास्को एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पास्को एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।
पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर भकुरा मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अमरेन्द्र राजभर उर्फ अमर राजभर, निवासी ग्राम चौकी पिनखुआ, थाना गौराबादशाहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 383/26 में अपहरण, दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने और साक्ष्य छिपाने समेत पास्को एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मंजीत कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी सूरज प्रताप गौड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights